राजस्थान में बहनों को रक्षाबंधन पर बड़ी सौगात, निशुल्क रोडवेज यात्रा के साथ मिलेंगे (501 )रुपए

Jul 31, 2025 - 13:56
 0
राजस्थान में बहनों को रक्षाबंधन पर बड़ी  सौगात, निशुल्क रोडवेज यात्रा के साथ मिलेंगे (501 )रुपए

जयपुर (कमलेश जैन)

रक्षाबंधन के पर्व पर राजस्थान सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को विशेष सौगात दी है। राजस्थान की लगभग 1.25 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को 501 रुपए की राशि उनके खातों में राखी से पहले भेज दी जाएगी।
साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को राजस्थान रोडवेज में दो दिन निशुल्क यात्रा करने को मिलेगी। इससे पहले 5 अगस्त को आंगनबाड़ी बहन समान दिवस मनाया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से यह कार्यक्रम सुरक्षा सम्मान पर्व के तहत बिरला ऑडिटोरियम जयपुर में राज्य स्तरीय सत्र पर बनाया जाएगा।
5 अगस्त को सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को एक-एक छात्ता भी भेंट किया जाएगा । राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए तैयारी चल रही है । इसके साथ ही जिला सत्र पर भी कार्यक्रम होंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................