स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से सूरज ढलते ही अंधेरे में डूब जाती हैं कई कॉलोनियां
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं शुरू कर विकास के लिए बिजली पानी रोशनी एवं सफाई के लिए कृत संकल्प है। लेकिन लक्ष्मणगढ़ में आज भी कई क्षेत्र स्ट्रीट लाइट के अभाव में रात के अंधेरे में डूब जाते हैं। इस अंधेरे के बीच अपराध और डर जन्म लेता है।
विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष प्रेम पटेल ने नगर पालिका क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट कठूमर रोड जालूकी रोड आदि सहित कस्बे में खराब लगी रोड लाइटों को सही करवाने हेतु अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र में बताया कि बरसात के मौसम में जहरीले कीड़े का प्रकोप अधिक रहता है। एवं सुबह शाम घूमने जाने वाले सभी कस्बे के लोगों कोअंधेरे में परेशानी का सामना करना पड़ता है ।पिछले 20 दिनों से रोड लाइट बंद है। कार्यालय के संबंधित कर्मचारियों को दो-तीन बार अवगत करा दिया गया है। फोन के माध्यम से आपको भी अवगत करा दिया गया है अब लिखित में आपसे निवेदन है कि क्षेत्र वासियों की समस्याओं को मध्य नजर रखते हुए सभी रोड लाइटों को तुरंत प्रभाव से चालू कराने के आदेश जनहित में प्रसारित करें।
नगर पालिका लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में में स्ट्रीट लाइट एक आम समस्या है। यह विभाग के लिए बड़ी चुनौती भी है।नगर पालिका में हर दिन दर्ज होने वाली शिकायतों में अधिकतर शिकायतें स्ट्रीट लाइट से जुड़ी होती है। यही नहीं मांग पत्रों के माध्यम से भी लोग अपने क्षेत्र में रोड लाइट लगाने की मांग करते आए हैं। महिलाओं, बच्चों और वृद्धजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंधेरे में बैठे रोड पर बेसहारा पशुओं से दुर्घटनाएं होती हैं।