अंता शहर सहित 45 गांवों में पेयजल आपूर्ति बहाल करवाए जाने को लेकर पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने लिखा पत्र

Aug 8, 2025 - 13:37
 0
अंता शहर सहित 45 गांवों में पेयजल आपूर्ति बहाल करवाए जाने को लेकर पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने लिखा पत्र

अंता (शफीक मंसूरी ) अन्ता शहर सहित 45 गांवों में विगत एक सप्ताह से भी अधिक समय से पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने जिला कलक्टर बारां को पत्र लिखकर अति शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई है। पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने जिला कलक्टर बारां को पत्र लिखते हुए उन्हें अवगत करवाया कि विधानसभा क्षेत्र अन्ता में अन्ता-नागदा-बल्देवपुरा पेयजल योजना से अन्ता शहर सहित 45 गांवों को शुद्ध फिल्टरयुक्त मीठा पेयजल उपलब्ध होता है, परन्तु वर्तमान में विगत एक सप्ताह से भी अधिक समय से अन्ता शहरवासियों सहित 45 गांवों में ग्रामीण परिवारों को पीने के लिए इस योजना से शुद्ध पेयजल उपलब्ध नही हो पा रहा है। शुद्ध पेयजल उपलब्ध नही होने के कारण आमजन को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है तथा मजबूरी वश जिन स्त्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है वे स्त्रोत मापदण्ड़ों के अनुसार पेयजल के योग्य नही है और दूषित पानी पीने से लोगों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है तथा कोई महामारी भी फैल सकती है। भाया ने अन्ता-बल्देवपुरा-नागदा पेयजल परियोजना से शुद्ध फिल्टर युक्त पेयजल आपूर्ति में आ रही समस्या का अतिशीघ्र समाधान करवाते हुए आमजन को पीने के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग करते हुए कहा कि यदि जलदाय विभाग ने शीघ्र पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं की तो समस्या के समाधान के लिए कांग्रेस पार्टी को सड़क पर आन्दोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................