अंता स्पोर्ट्स ने 3 रन से जीता हाड़ौती का वर्ल्ड कप, अंतिम गेंद तक चला रोमांच

Jan 1, 2026 - 10:42
 0
अंता स्पोर्ट्स ने 3 रन से जीता हाड़ौती का वर्ल्ड कप, अंतिम गेंद तक चला रोमांच

अंता (शफीक मंसूरी ) सीसवाली. सीसवाली के ऐतिहासिक महासतियों के मैदान में आयोजित 21वीं चैम्पियन क्रिकेट ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंचा, जहां अंता स्पोर्ट्स ने सोरसन क्लब हाड़ौता को मात्र 3 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले से पूर्व प्रतियोगिता प्रभारी राधेश्याम नागर एवं जनरल रेफरी अब्दुल सलाम द्वारा खिलाड़ियों का परिचय कराया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कुंज बिहारी गोचर, रामहेत मीणा पूर्व उपप्रधान किशनगंज, प्रमोद मीणा, दिनेश नागर, नितिन चौधरी, महेश छदक (लेखाधिकारी, नगर पालिका सीसवाली, रविन्द्र पांचाल इंस्पेक्टर सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक मीणा ने की, जबकि भामाशाह राजेन्द्र कलवार विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता मीडिया प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि फाइनल में सोरसन क्लब हाड़ीता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी अंता स्पोर्ट्स की टीम ने 15 ओवरों में 230 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए सोरसन क्लब हाड़ौता की टीम ने आखिरी गेंद तक संघर्ष करते हुए 227 रन बनाए, लेकिन जीत से 3 रन दूर रह गई। ऋषि पंडित (ग्वालियर) को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, वहीं उन्होंने इस प्रतियोगिता में दूसरी बार मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी अपने नाम किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में धर्मराज मीणा, सुरेश सुमन, पानाचंद सेन, माणकचंद मीणा, रामचरण मीणा, कालू उठान, रफीक भाटी, सत्येंद्र मीणा, बबलू शोयब, वसीम, अल्फेज मंसूरी, मयंक मीणा, ऋतिक गोया, महेंद्र गोया, गोलू राठौर सहित अनेक सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................