गुणी वाले हनुमानजी महाराज के लिए 13वीं पदयात्रा 12 अगस्त को होगी रवाना
नारायणपुर कस्बे से गुणी वाले हनुमानजी महाराज के लिए 13वीं पदयात्रा 12 अगस्त को रवाना होगी। अध्यक्ष हजारी लाल सैनी ने बताया कि यह यात्रा नगरकोट वाली माता बास बैरिसाल से सुबह सवा 7 बजे आकर्षक झांकी और डीजे के साथ तालवृक्ष स्थित गुणी वाले हनुमानजी महाराज के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे और हनुमानजी महाराज को ध्वजा अर्पित करेंगे। धार्मिक उल्लास के माहौल में निकलने वाली यह पदयात्रा कस्बे में श्रद्धालुओं के बीच विशेष आस्था का केंद्र बनी हुई है। जो सवा 11 बजे गुणीवाले हनुमानजी महाराज के ध्वजा चढ़ाकर दाल, चूरमा की पंगत प्रसादी, भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक लोगों को आने के लिए अपील की गई।