पुत्रदा एकादशी पर 11 पीपल के पौधे लगाकर किया पुण्य कार्य

Aug 5, 2025 - 11:39
 0
पुत्रदा एकादशी पर 11 पीपल के पौधे लगाकर किया पुण्य कार्य

नारायणपुर उपखण्ड के प्राचीन अरावली पर्वतमाला पर स्थित बाबा पीर संज्यानाथजी महाराज की तपोस्थली धामेड़ा धाम में पुत्रदा एकादशी मंगलवार को श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण बचाओ पेड़ पौधे लगाओं महा अभियान के तहत महंत पीर विवेकनाथ महाराज के सानिध्य में किरोड़ीमल गर्ग ने 11 पीपल के पौधे सचिव सुनील कुमार शर्मा, संगठन मंत्री महेश चंद सैनी, पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रभारी हजारीलाल सैनी के सहयोग से लगाए गए। इन पौधों की देखरेख व सार संभाल की जिम्मेदारी श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति को सौंपी गई।  किरोडी मल गर्ग ने कहा कि मेरे द्वारा एकादशी पर 11 पीपल के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य किया गया है। इस क्षेत्र का विजिट किया गया जो आज हरा भरा एवं खुशहाल दिखाई दे रहा है। हर व्यक्ति को यहां पर आकर विजिट कर अधिक से अधिक पौधे लगाने की प्रेरणा दी गई। यहां पर जो सुकून मिलता है, वह कहीं भी नहीं मिलता है। सचिव सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र को ऑक्सीजन बैक टू एनवायरनमेंट अभियान के तहत ऑक्सीजन प्लांट तथा सर्व प्रजातियों के पक्षी अभ्यारण बनाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है जिसमें आमजन का सहयोग आवश्यक है। इस मौके पर प्रहलाद सैनी, बनवारी लाल सैनी, गोदाराम गुर्जर, अमरसिंह सैनी, जीतू सहित आदि लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................