रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र, सशस्त्र सीमा बल, मौजपुर में लगाए पांच हजार पौधे

Aug 5, 2025 - 14:05
 0
रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र, सशस्त्र सीमा बल, मौजपुर में लगाए पांच हजार पौधे

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन 

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में  महत्वपूर्ण पहल करते हुए,  05 अगस्त को रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र, सशस्त्र सीमा बल, मौजपुर अलवर मेंपाच हजार पौधे लगाएं गए । संजीव यादव, उप महानिरीक्षक की अध्यक्षता  में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में सुमित कुमार यादव , IRS, जी.एस.टी कमीशनर, मोहकम सिंह, सब -डीविजेनल मजिस्ट्रेट, जगन लाल मीणा , असिस्टेंट इंजिनियर, रामेश्वर दयाल जैन, एडवोकेट पूर्व सरपंच मौजपुर,जाकिर हुसैन, प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मणगढ़, उपनिरीक्षक आर.एस.भाटी ,वन विभाग राजस्थान एवं अन्य उपस्थित रहे |
पौधारोपण अभियान के तहत  केंद्र परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। बल के समस्त अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं बलकार्मिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण के प्रति अपनी सजगता और जिम्मेदारी का परिचय दिया ।
 संजीव यादव, उप महानिरीक्षक ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, “वृक्ष पृथ्वी के फेफड़े हैं, प्रत्येक व्यक्ति को न केवल पाँच पौधे लगाने चाहिए, बल्कि उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।” उन्होंने बल के सभी सदस्यों को यह संकल्प दिलाया कि वे लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें हरा-भरा बनाए रखेंगे ।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं था, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य भावी पीढ़ियों को एक स्वच्छ, स्वस्थ और हरित पर्यावरण प्रदान करना है ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................