रक्तदान के प्रति जागरुक हो रहे मेवात के युवा,81 यूनिट रक्त एकत्रित
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
मेवात में रक्तदान के प्रति लोगों को जागरुक करने के प्रयास रंग लाने लगे हैं। आज 5 अगस्त को शिक्षक फतेह खान (कफ़नवाड़ा) ने अपने जन्म दिवस मे उपलक्ष मे डॉ रूपेन्द्र शर्मा बीसीएमओ लक्ष्मणगढ़ के निर्देशन में जीवनधारा ब्लड बैंक अलवर द्वारा मास्टर मेडिकल कफ़नवाड़ा मोड लक्ष्मणगढ़ पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 81 यूनिट रक्त दान जागरूक नवयुवकों द्वारा किया गया।
इनमें से 51 रक्त दाताओं ने पहली बार रक्त दान किया।इस मोके पर डॉ रूपेंद्र शर्मा,इकबाल खेलदार, आसाम खेलदार,सद्दाम अलवर, रहीस, मुबारिक, हसन ,आरिफ ख़ान आदि ने भाग लिया
शिविर के प्रारंभ में अतिथियों को साफा पहना कर स्वागत किया गया। इस मौके पर बीसीएमओ डॉक्टर रूपेंद्र शर्मा ने कहा कि रक्तदान महा दान है। रक्तदान से किसी का अमूल्य जीवन बचाया जा सकता है। इसलिए रक्तदान से डरने के बजाय सभी समाज के लोगों को आगे आने की आवश्यकता है।

