जिला कलैक्टर का विभिन्न विभागों में औचक निरीक्षण। पेंडेंसी निपटाने के दिए निर्देश

May 17, 2024 - 17:37
 0
जिला कलैक्टर का विभिन्न विभागों में औचक निरीक्षण। पेंडेंसी निपटाने के दिए निर्देश

राजगढ़ (अलवर)
जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता ने औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राजगढ़ एसडीएम व तहसीलदार कार्यालय सहित पंचायत समिति एवं पुलिस थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पेंडेंसी को पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा अनुसार निरीक्षण किया। इससे पूर्व उन्होंने ढिगावडा ग्राम पंचायत के साधन का बास में नरेगा के तहत चल रहे ग्रेवल सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। जिसमें 70 श्रमिको का मस्टरोल जारी है। मौके पर 38 श्रमिक उपस्थित मिले, बाकी अनुपस्थित रहे। मौके पर छाया पानी की व्यवस्था को देखा। वही उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की किसी भी विभाग की कोई पेंडेंसी नही रहे। सभी पेंडेंसियो का नियमानुसार समय पर निस्तारण हो।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................