तिरंगा साइकिल रैली से दिया, देश भक्ति का संदेश

Aug 12, 2024 - 20:29
 0
तिरंगा साइकिल रैली से दिया, देश भक्ति का संदेश

 गुरला:- रायला  राज्य सरकार के निर्देशानुसार आज  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायला के छात्रों द्वारा तिरंगा साइकिल रैली निकाली गई। उप प्रधानाचार्य प्रेम शंकर जोशी के अनुसार तिरंगा साइकिल रैली को प्रधानाचार्य मनीष यादव ने हरी झंडी दिखाकर विद्यालय प्रांगण से रवाना किया। रैली में गतिविधि प्रभारी भंवरलाल तेली के नेतृत्व में छात्र हाथों में तिरंगा लेकर साइकिलों के पीछे बैठकर  जोरदार देशभक्ति के नारे लगाते हुए पंचायत भवन पहुंचे, जहां से साइकिलों पर तिरंगा लहरा कर, भारत माता की जय ,वंदे मातरम् नारे लगाते हुए  जनसाधारण में देशभक्ति का जज्बा पैदा करते हुए ,गढ़ चौक , हॉस्पिटल रोड होते हुए वापस विद्यालय पहुंचे। साइकिल रैली को सफल बनाने में सुरेश चंद सौगान, निखिल बराला ,सुनीता तोषावड़ा, बनवारी लाल जाट,सुमन सहित समस्त स्टाॅफ का विशेष सहयोग रहा।

  • बद्रीलाल माली 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................