हर घर तिरंगा अभियान तिरंगा :प्रभात फेरी निकाल दिया देशभक्ति का संदेश

Aug 12, 2025 - 14:09
 0
हर घर तिरंगा अभियान तिरंगा :प्रभात फेरी निकाल दिया देशभक्ति का संदेश

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 12 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को तिरंगे की शान में जिला प्रशासन की ओर से प्रभात फेरी निकाल आमजन में देशभक्ति का संदेश दिया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को जिला कलक्टर कमर चौधरी ने तिरंगा प्रभात फेरी को पुलिस परेड ग्राउण्ड से हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर राहुल सैनी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा प्रभात फेरी पुलिस परेड ग्राउण्ड से आरम्भ होकर सारस चौराहा से यातायात चौराहा, बिजलीघर चौराहा से मानसिंह सर्किल होते हुए मास्टर आदित्येन्द्र राउमावि पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। तिरंगा प्रभात फेरी में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाते हुए हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि सम्पूर्ण देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने तिरंगा प्रभात फेरी में शामिल विद्यार्थियों का उत्साहवर्द्धन कर आजादी के जश्न में शामिल होने पर सभी को बधाई दी। उन्होंने सभी से अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों में तिरंगा फहराने का आव्हान किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के पर्व को उमंग व उत्साह के साथ मनाने एवं अधिकाधिक संख्या में तिरंगा फहराने को कहा। 
इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अनित कुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक सुरेन्द्र गोपालिया, जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा अतुल चतुर्वेदी, फिजिकल डिप्टी गंभीर सिंह एवं वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक विजय सिंह कुंतल सहित अन्य अधिकारी, एनसीसी और स्काउट गाइड के छात्र-छात्राएं एवं आमजन मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................