भाजपा प्रवक्ता शेर सिंह ने किया रक्तदान
हलैना ( विष्णु मित्तल) भाजपा नेताओं ने राजस्थान की भाजपा सरकार के 2 वर्ष के शासन काल पूरा होने व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्म दिवस पर उप जिला अस्पताल वैर पर भाजपा
कार्यकर्ताओं ने 55 यूनिट ब्लड डोनेड किया। रक्तदान करने में भाजपा जिला प्रवक्ता शेर सिंह धरसोनी ने रक्तदान करते हुए कहां की रक्तदान करना महादान है आज मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर रक्तदान करने पर मुझे बेहद खुशी हो रही है। इसी प्रकार वैर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शिव सिंह बेवर, महामंत्री हर प्रसाद सिंह, प्रेमनारायण धाकड़ इंदर सिंह बझेरा आदि ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान भी किया।