राज्य स्तरीय अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता का समापन

Aug 18, 2025 - 15:23
 0
राज्य स्तरीय अंडर-23 कुश्ती  प्रतियोगिता का समापन

भरतपुर (विष्णु मित्तल)  राजस्थान राज्य कुश्ती संघ की ओर से लोहागढ़ स्टेडियम भरतपुर चल रही राज्य स्तरीय अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता का समापन । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओएसडी व राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजीव दत्ता के मुख्य आतिथ्य तथा गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम की अध्यक्षता में हुआ। जबकी पूर्व सांसद रंजीता कोली,भरतपुर के पूर्व जिला प्रमुख राजवीर सिंह फौजदार,खेलप्रेमी व उद्योगपति यश अग्रवाल, गौरव बंसल छोटू विशिष्ट अतिथि रहे। राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के प्रदेशाध्यक्ष व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता ने कहा कि राजस्थान में कुश्ती अब एक क्रांतिकारी परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। यह पहली बार है कि विश्व स्तरीय अंडर-17  कुश्ती प्रतियोगिता में राजस्थान राज्य से महिला पहलवानों ने भाग लेकर दो स्वर्ण पदक ,एक कांस्य पदक हासिल किया।

 गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि कुश्ती परम्परागत खेल है इसमें दुनियाभर में भरतपुर- डीग जिले के पहलवानों ने नाम रोशन किया है। अब सरकार परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। पूर्व सांसद रंजीता कोली ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार खिलाड़ी व पहलवान को विशेष रूप से योगदान दे रही है जिसका सभी खिलाड़ियों को लाभ उठाना चाहिए। राजस्थान कुश्ती संघ के प्रदेशाध्यक्ष  दत्ता को जब से संघ की जिम्मेदारी प्राप्त हुई है,उसी दिन से प्रदेश के महिला पुरुष पहलवान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अति उत्तम  प्रदर्शन कर रहे हैं।

संघ के कोच एव पदाधिकारी एसपी लुहाच ने भरतपुर में चल रही राज्य स्तरीय अण्डर - 23 कुश्ती प्रतियोगिता की जानकारी दी साथ ही अतिथि एवं विजेता पहलवान का सम्मान किया। राज्य, जिले की पहलवान व हरि ऑयल मिल समूह  इंजन ब्रांड के निदेशक यश अग्रवाल व उनकी टीम ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता,गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, पूर्व सांसद रंजीता कोली, पूर्व जिला प्रमुख राजवीर सिंह फौजदार आदि का 51किलो की फूल माला,चांदी का मुकुट, बृज की माला पहनाकर सम्मान किया और उन्हें गदा व स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................