प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी हुए शामिल

Aug 18, 2025 - 15:27
 0
प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी हुए शामिल

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। गिलखन अफरोज (भड़भूजा) समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह दारुल उलूम उस्मानिया अशरफियां लिलबनात एवं उस्मानिया कुतुबखाना की ओर से आयोजित किया गया। इस प्रतिभा सम्मान समारोह में राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित अन्य प्रदेशों के लोग सम्मिलित हुए। कार्यक्रम हज हाउस में आयोजित हुआ जिसमें गिलखन अफरोज (भड़भूजा) समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज निर्माण व राष्ट्र निर्माण के साथ शिक्षा, चिकित्सा, समाज एवं देश सेवा के साथ पत्रकारिता, खेलकूद, सांस्कृतिक तथा नैतिक मूल्यों के विकास में लगन व निष्ठा से जागरूकता का परिचय देने वालों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने शिक्षा की कमी को समाज की सबसे बड़ी कमी बताते हुए बच्चों को उच्च शिक्षा हेतु सहयोग करने की बात कही।

वक्ताओं ने समाज के लोगों को एकजुट होकर जनगणना के दौरान जाति के स्थान पर भड़भूजा लिखे जाने पर जोर दिया। साथ ही समाज में फैले एक दूसरे के मन मुटाव को खत्म करने और एकजुट रहने की बात की। कार्यक्रम के दौरान भड़भूजा समाज के अजीज व अकारिब बुजुर्गों के परिजनों के उनके नाम का सम्मान सौंपा जिन्होंने कौम की रहबरी इज्जत व वकार को कायम रखा। आयोजक हाजी मोहम्मद अफजल अजहरी की ओर से समाज के भामाशाह हाजी जहूर मोहम्मद अहमदाबाद, मोहम्मद इकबाल जयपुर, हाजी मोहम्मद शमीम अहमद मोहम्मद आमीन दिल्ली, अताऊर्रहमान जैतारण को विशेष भामाशाह सम्मान से नवाजा गया। वहीं राष्ट्रीय मुनीरी कमेटी की ओर से हाजी मोहम्मद अफजल अजहरी का साफा पहनाकर व मुनीरी एज्युकेशन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा विशेष मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मोहम्मद इकबाल मेहसाणा, मोहम्मद इमरान नडियाद, ए डी खान बुलंदशहर दादरी, फिरोज खान रतलाम, मोहम्मद इरशाद उत्तराखंड, इकरामुद्दीन डीडवाना, मोहम्मद सलीम किशनगढ़, मोहम्मद शरीफ देहगांव, हबीब खान चाकसू, शफी खान, मोहम्मद सलीम जोधपुर, शकील अहमद मकराना, सिराजुद्दीन सीकर, मोहम्मद सुबराती कुचामन सहित विभिन्न प्रदेशों के हजारों लोग मौजूद थे। हाजी मोहम्मद अफजल अजहरी ने आए हुए सभी मेहमानों का आभार जताया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................