नवंबर तक चलेगी तिरुपति-हिसार-तिरुपति स्पेशल ट्रेन:रेलवे ने 9 ट्रिप बढ़ाए

Aug 22, 2025 - 15:17
Aug 22, 2025 - 15:19
 0
नवंबर तक चलेगी तिरुपति-हिसार-तिरुपति स्पेशल ट्रेन:रेलवे ने 9 ट्रिप बढ़ाए

सीकर ,राजस्थान 

सीकर के रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने सीकर जंक्शन होकर चलने वाली तिरुपति-हिसार-तिरुपति वीकली स्पेशल ट्रेन के 9 ट्रिप बढ़ा दिए हैं। ऐसे में अब यह ट्रेन नवंबर तक चलेगी। बता दें कि इस ट्रेन का सीकर स्टेशन पर 5 मिनट के लिए ठहराव होता है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार गाड़ी संख्या 07717/07718 तिरुपति-हिसार-तिरुपति की संचालन अवधि में तिरुपति से 1 अक्टूबर से 26 नवंबर और हिसार से 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक 9-9 ट्रिप की बढ़ोतरी की है। बता दें कि यह ट्रेन हर बुधवार को तिरुपति से रात 11:45 पर रवाना होती है। जो चौथे दिन शनिवार को सीकर स्टेशन पर सुबह 8:30 बजे पहुंचती है। यहां 5 मिनट का ठहराव लेने के बाद ट्रेन 8:35 पर आगे के लिए रवाना होती है जो दोपहर 2:05 पर हिसार पहुंचती है। हिसार से यह ट्रेन शुक्रवार को रात 11:15 पर रवाना होती है। जो शनिवार सुबह 4:20 पर सीकर स्टेशन पहुंचती है। यहां 5 मिनट का ठहराव होने के बाद ट्रेन 4:25 पर रवाना होकर चौथे दिन सुबह सोमवार को सुबह 11:30 तिरुपति स्टेशन पहुंचती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................