खाटूश्यामजी मंदिर के 25 अगस्त रात 10 बजे से 26 को शाम 5 बजे तक नहीं खुलेंगे पट, विशेष सेवा-पूजा व तिलक होगा

Aug 22, 2025 - 15:17
Aug 22, 2025 - 15:21
 0
खाटूश्यामजी मंदिर के 25 अगस्त रात 10 बजे से 26 को शाम 5 बजे तक  नहीं खुलेंगे पट, विशेष सेवा-पूजा व तिलक होगा

खाटूश्यामजी ,राजस्थान 

खाटूश्यामजी धाम में 26 अगस्त (मंगलवार) को श्री श्याम प्रभू की विशेष सेवा-पूजा और तिलक समारोह के कारण मंदिर में आम दर्शन 25 अगस्त को रात 10 बजे से 26 अगस्त शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान श्याम मंदिर के पट बंद रहेंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से सार्वजनिक सूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया- विशेष अनुष्ठानों के साथ बाबा श्याम की सेवा-पूजा और तिलक समारोह भव्य रूप से संपन्न होगा। इस समय अवधि में भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन नहीं होंगे। श्री श्याम मंदिर के पट 19 घंटे के लिए बंद रहेंगे। कमेटी ने भक्तों से अपील की है कि वे दर्शन के लिए निर्धारित समय का पालन करें ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। बाबा के दर्शन 26 अगस्त को शाम 5 बजे के बाद पुनः शुरू होंगे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................