गोपीनाथ मंदिर से डूंगरी वाले हनुमान जी महाराज की ध्वजयात्रा निकाली गई,26 अगस्त को लगेगा विशाल मेला

Aug 24, 2025 - 12:13
 0
गोपीनाथ मंदिर से डूंगरी वाले हनुमान जी महाराज की ध्वजयात्रा निकाली गई,26 अगस्त को लगेगा विशाल मेला


राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के डूंगरी वाले हनुमान जी महाराज के मेले का शुभारंभ दिनांक 24 रविवार को श्री गोपीनाथ जी महाराज मंदिर में ललित शर्मा,गजानंद जोशी ने पूजन करा ध्वज यात्रा को समाजसेवी राजेश जोशी द्वारा रवाना  किया गया।
हनुमान  जी महाराज का  वार्षिक मेला 26 अगस्त को होगा आयोजित। 
मंदिर की मेला कमेटी ने बताया कि हनुमान  जी महाराज का वार्षिक मेला 26 अगस्त को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो जाएगा। मेले में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

  • 24 अगस्त सुबह 9 बजे ध्वजयात्रा व रामायण पाठ प्रारम्भ हुआ। 
  • 25 अगस्त रात्रि जागरण व  कनक दंडवत का आयोजन होगा। 
  • 26 अगस्त सुबह 10 बजे हनुमान  जी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना दोपहर 12 बजे भंडारा। 
  •  सुबह 10 बजे  से  पद दंगल
  • रात 8 बजे महाआरती होगी

सुरक्षा के कड़े इंतजाम- इस मेले को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मेला कमेटी व ग्रामीणों  की टीम मौके पर मौजूद रहेगी। मेले में नीमला, रतनपुरा , सुरेर जावली का बाढ़,मोतीवाड़ा राजपुर सकट बसवा बांदीकुई अलवर जयपुर, मध्य प्रदेश महाराष्ट्र में बसे हनुमान जी महाराज के भक्त सभी आते हैं और आकर बाबा का आशीर्वाद लेकर प्रस्थान करते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................