नागौर:राजस्थान साउंड ऑनर एसोसिएशन द्वारा रेवोलुशन 5 हुआ आयोजित
मकराना (मोहम्मद शहजाद) राजस्थान साउंड ऑनर एसोसिएशन द्वारा रेवोलुशन 5 का आयोजन जोधपुर स्थित होटल मरूगढ़ मे हुआ। इस दौरान राजस्थान के विभिन्न जिलों से आये साउंड का कार्य करने वाले 200 से अधिक वेंडर्स ने भाग लिया। जिसमें साउंड के कार्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और नविन तकनीक की जानकारी के साथ नए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर जानकारी दी गयी। 2 दिन चले इस कार्यक्रम मे रपिया बालम और उनकी टीम और सूफ़ी ब्रदर्स और उनकी टीम ने अपनी मधुर आवाज़ मे अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जिलों से आये मेंबरों को अवार्ड दिया गया। अवार्ड सेरेमनी मे डीडवाना कुचामन जिले से मकराना के मोहम्मद शहजाद एस. ए. रेडियो सेंटर को बेहतरीन साउंड का कार्य करने पर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। मकराना सहित जिले भर से शुभकामना देने वालों ने बधाई दी जिस पर मोहम्मद शहजाद ने सभी का आभार व्यक्त किया।

