योग प्रशिक्षकों ने फुल टाइम नियुक्ति की मांग को लेकर पूर्व विधायक और जिला प्रमुख को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Aug 24, 2025 - 13:18
Aug 24, 2025 - 13:58
 0
योग प्रशिक्षकों ने फुल टाइम नियुक्ति की मांग को लेकर  पूर्व विधायक और जिला प्रमुख को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

सिरोही,राजस्थान 

सिरोही के रेवदर में राजकीय आयुर्वेद औषधालयों के योग प्रशिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। रविवार को पुरुष और महिला योग प्रशिक्षक आयुष नर्सेज महासंघ व योग संघर्ष समिति के नेतृत्व में पूर्व विधायक जगसीराम कोली और जिला प्रमुख अर्जुना राम पुरोहित से मिले। आयुष नर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ललित मेघवाल ने बताया कि योग प्रशिक्षक पिछले 5 वर्षों से कम मानदेय पर काम कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि वेतन 18 हजार रुपए किया जाए। पार्ट टाइम की जगह फुल टाइम नियुक्ति दी जाए। पदों को संविदा आधार पर स्थायी किया जाए। साथ ही महिला और पुरुष प्रशिक्षकों को समान वेतन दिया जाए। रेवदर ब्लॉक योग प्रशिक्षक संघर्ष समिति के अध्यक्ष भरत मेघवाल ने कहा कि महंगाई में कम मानदेय से घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने डबल इंजन सरकार से समस्याओं पर ध्यान देने की मांग की है। ज्ञापन कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, सचिव विनोद गर्ग, जगदीश मेघवाल, गेनाराम देवासी, कस्तूराराम मेघवाल, मुकेश देवासी और रेखा कुमारी मौजूद थे। पूर्व विधायक कोली और जिला प्रमुख पुरोहित ने मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................