रायपुर मे धुम धाम से मनाया बाबा रामदेव का जन्मदिन
गुरला (बद्रीलाल माली):- लोकदेवतारामदेव की भक्ति में सोमवार को अंचल रमा रहा। भादवी बीज की परंपरानुसार गांवों में नेजों के साथ डीजी पर बजते भजनों ‘म्हने घोड़लियो मंगवाई दे...’, ‘म्हारो हेला सुणो जी रामा पीर...’ आदि के साथ शोभायात्राएं निकाली गईं। धर्मस्थलों पर हवन किए गए। रात में भी जागरण हुए।रामदेव का जन्म महोत्सव उल्लास के साथ मनाा गया। रायपुर में रैगर समाज की आरे से बाबा की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बाबा रामदेव मंदिर से शुरू हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए बाबा रामदेव मंदिर पर पहुॅच कर संपन्न हुई। शोभाायात्रा में बाबा रामदेव जी की विशाल झांकी सजाई गई। वहीं महिला-पुरूषो ने भारी संख्या में भाग लिया। जुलूस में बाबा रामदेव जी महाराज की महिमा और उनके प्रति समाज की आस्था का प्रदर्शन किया गया। समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया और बाबा रामदेव जी के जयकारे लगाए। यह आयोजन समाज की एकता और लोक देवता के प्रति श्रद्धा का प्रतीक। जुलूस में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूर्व पंचायत समिति सदस्य रमेश गुलाब प्यार प्रकाश भैरू सहित समाज के सभी सदस्यों की उपस्थित रहे ।
