वीर तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस तेजा दशमी पर विशाल शोभायात्रा 2 को
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
सीकर जिले के नीमकाथाना में 2 सितंबर को गौ रक्षक वीर तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस तेजा दशमी के पावन पर्व पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी l वीर तेजाजी सेवा समिति द्वारा मिली जानकारी के अनुसार शोभायात्रा नीमकाथाना के विभिन्न मार्गो से होती हुई वापस वीर तेजाजी शिक्षण संस्थान परिसर में पहुंचेगी l वीर तेजाजी सेवा समिति द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा l
तेजा भक्त मदनलाल भावरिया से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को झडाया बजरंग धाम आश्रम पर वीर तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर झडाया बजरंग धाम आश्रम के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज के सानिध्य में पोस्टर का विमोचन किया गया l वीर तेजाजी सेवा समिति द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को काली काकरी स्टैंड सिरोही, बजरंग धाम झड़ाया, गोविंदपुरा ढाणी नवोडी नया नगर, तेतरवालों का वास, पृथ्वीराज धाम सिरोही, मूनका बालाजी धाम, कुड़िया नगर से सराय सुरपुरा होते हुई वापस नीमकाथाना पहुंचे l गौरक्षक वीर तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस तेजा दशमी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर सर्व समाज के लोगों द्वारा गांव-गांव व ढाणी ढाणी में निमंत्रण पत्र एवं पीले चावल बांटकर न्योता दिया जा रहा है l

