भरतपुर :जिला व्यापार महासंघ की बैठक का आयोजन

Aug 26, 2025 - 12:34
 0
भरतपुर :जिला व्यापार महासंघ की बैठक का आयोजन

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)

भरतपुर जिला व्यापार महासंघ के कार्यकारणी सदस्यों की बैठक जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में बजाज एजेंसी पर हुई। बैठक में जिला महामंत्री नरेन्द्र गोयल जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश बजाज जिला प्रवक्ता विपुल शर्मा, जिला सह महामंत्री, प्रदीप शर्मा,संगठन मंत्री बंटू भाई, मनीष मेहरा, राकेश मित्तल, विष्णु जैन, अंजुम सिंघल गौरव सिंघल ओटो मोबाइल अध्यक्ष मोहन  इत्यादि शामिल थे‌‌ । जिला प्रवक्ता विपुल शर्मा ने बताया कि बैठक में 28 अगस्त गुरुवार को प्रातः 11 बजे आदित्य रिसॉर्ट घना रोड पर होने वाली जिले की बैठक की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई । बैठक में सभी शहर व तहसीलों के सदस्य व्यापारिक संगठनों के अध्यक्ष, मंत्री एवं महासंघ की जिला कार्यकारणी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में व्यापारिक समस्याओं के साथ साथ व्यापारियों को जिले में आ रही समस्याओं, एवं तीन वर्ष में होने वाले विशाल व्यापारिक सम्मलेन को लेकर चर्चा की जाएगी ‌।
    सायं 5 बजे व्यापार महासंघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता के नेतृत्व में जिला कलैक्टर से मुलाकात कर यू डी टैक्स से सम्बंधित खामियों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा, एवं शहर में हो रहे विकास कार्यों को लेकर चर्चा की । जिसमें शहर में बनने वाले फ्लाई ओवर, रोड, नालों, व अतिक्रमण को लेकर बातचीत हुई।
जिला कलैक्टर द्वारा दुकानों के आगे व्यापारियों द्वारा सामान रख कर किए गए अतिक्रमण पर अपनी नाराजगी जाहिर की, और शीघ्र ही ऐसे व्यापारियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाही करने की बात कही‌। प्रतिनिधि मंडल में जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश बजाज, जिला प्रवक्ता विपुल शर्मा, एवं सागर बजाज शामिल थे। व्यापार महासंघ सभी व्यापारियों से अपील करता है कि व्यापारी फुटपाथ पर अतिक्रमण ना करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................