सकट में भर्तृहरि बाबा का पांच दिवसीय भंडारा हुआ शुरू
सकट. कस्बे के बस स्टैंड पर स्थित मीणा समाज की धर्मशाला में मंगलवार को श्री बजरंग सेवा समिति सकट के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा भर्तूहरि व पांडुपोल हनुमान जी के मेले में दर्शनों को जाने वाले पदयात्रियों की सेवा के लिए ग्रामीणों के सहयोग से इस वर्ष 28 वा बाबा भर्तूहरि का पांच दिवसीय भंडारे का शुभारंभ श्री बांके बिहारी जी मन्दिर के महंत देवादास महाराज व पं रुप किशोर जैमन ने वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ विधिवत गणेश पूजन व बाबा भर्तूहरि जी की अखंड ज्योति प्रज्वलित कर किया। बजरंग सेवा समिति के कमल सेठी व रामस्वरूप मीणा ने बताया कि इस पांच दिवसीय भंडारे में पद यात्रियों की सेवा के लिए सेवा समिति के द्वारा चाय पानी नाश्ता व भोजन के साथ ही रात्रि विश्राम की उचित व्यवस्था की गई है। भण्डारा शुभारंभ के मौके पर सरपंच प्रतिनिधि फूल चंद सैनी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामोतार शर्मा, रामनिवास, रामकिशन बनीं, मोती लाल गुर्जर,हरिओम लाटा, घासीराम पंच, रामकरण सैनी, बाबूलाल मीणा, राधेश्याम सैनी, रामकेश मीणा, हरिमोहन झालानी, महावीर जैमन, हजारी लाल मीणा, मोहन लाल मीणा, हरबल मीणा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
- राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट