गृह राज्यमंत्री ने किया शहीद गूजरमल की प्रतिमा का अनावरण

शहीदों से प्रेरणा लेकर युवा देशसेवा के लिए आगे आएं-गृह राज्यमंत्री

Aug 28, 2025 - 12:53
 0
गृह राज्यमंत्री ने किया शहीद गूजरमल की प्रतिमा का अनावरण
भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढम ने कहा कि देश की सीमाएं की रक्षा करते हुए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को आदर्श मानकर युवा देशसेवा के लिए आगे आएं। देश के लिए शहादत देने वाले शहीद हमेशा पूजे जाएंगे उनके बलिदान के कारण देश सुरक्षित है। 
गृह राज्य मंत्री गुरुवार को बयाना के ग्राम श्यामपुरा में शहीद गूजरमल की प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा हुआ है। हमारे वीर सैनिकों ने भारत की सीमाओं पर अडिग रहकर दुश्मन देशों व आतंकवादियों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जवान गूजरमल ने देश की सेवा में प्राण न्यौछावर कर सर्वाेच्च बलिदान दिया है इसे कभी बुलाया नहीं जा सकता, युवाओं के लिए वे हमेशा मार्गदर्शन का कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के समय हमारी सेना के जवानों ने पूरे विश्व को अपनी वीरता एवं कौशलता से बता दिया कि भारत अब 21वीं सदी का सशक्त व मजबूत इरादों का देश है। 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, उद्यमियों सहित सभी वर्गों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। देश की सीमाओं पर बलिदान देने वाले शहीद किसी एक वर्ग या क्षेत्र के नहीं होते हैं आने वाली पीढियां उनके योगदान को हमेशा याद रखेंगी। सैनिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से सरकार पूर्व सैनिकों, शहीद परिवार की वीरांगनाओं एवं आश्रितों के लिए भी कल्याणकारी योजना चलाकर उनके साथ खडी हुई है। 
प्रतिमा अनावरण समारोह में शहीद वीरांगना एवं परिजनों का माल्यार्पण व शॉल उडाकर सम्मान किया गया। अतिथियों द्वारा शहीद गूजरमल की प्रतिमा का अनावरण कर पुष्पचक्र अर्पित किए। समारोह को उत्तरप्रदेश के सराधना विधायक अतुल प्रधान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा, महेन्द्र सिंह खेडला, सरपंच केदार बारां, केशव कमाण्डो सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................