मारपीट से आहत हो कर युवक ने लगाई फांसी

Aug 30, 2025 - 16:13
 0
मारपीट से आहत हो कर युवक ने लगाई फांसी

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) रैणी थाना क्षेत्र के उकेरी गांव में एक व्यक्ति ने शनिवार को मारपीट से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या करली। सूचना पर रैणी पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने मृतक उकेरी निवासी महेश मीना के शव को कब्जे में ले रैणी सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचाया। जहां मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। इस सम्बंध में रैणी थाने में दो नामजद आरोपीयों सहित आधा दर्जन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज हुआ है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। मृतक के भतीजे पिंटू मीना ने बताया कि उनके अंकल शनिवार सुबह हिंगोटा गए थे। उनके साथ दो लोग थे। जिन्होंने उनके अंकल के साथ मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि अंकल को बंदी बनाकर दुकान में बंद कर दिया।  मारपीट करने के बाद उन्होंने धमकी दी की उन्हें 4-5 दिन में मार देंगे। डर से भयभीत होकर अंकल ने फांसी लगाकर आत्महत्या करली। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................