लक्ष्मणगढ़ के कुएं में मिला युवक का शव:लीली बस स्टैंड के पास बाइक भी मिली, युवक की पहचान में जुटी पुलिस
लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में एक युवक का शव कुएं में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लीली बस स्टैंड के पास सड़क किनारे स्थित कुएं के बाहर एक लावारिस बाइक मिली। स्थानीय लोगों को शक होने पर कुएं में देखा, तो शव दिखाई दिया।
लक्ष्मणगढ़ प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और नगर पालिका की टीम पहुंची। नगर पालिका के कर्मचारी जुगनू तंबोली ने कुएं से शव को बाहर निकाला। पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी हुई है।
पुलिस ने मौके पर गहन जांच की। घटनास्थल पर उपखंड प्रशासन और पुलिस के अलावा नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता श्याम सुंदर पांडे, एसआई राहुल कुमार मीणा, बिजली प्रभारी हेमंत कुमार जांगिड़ समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।


