ईटेडा में रेफरल अस्पताल निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग: ग्रामीणों ने भवन को ताला लगाने की चेतावनी दी, अस्पताल के बाहर दिया धरना
अलवर के गोविन्दगढ़ ब्लॉक स्थित ग्राम ईटेडा में नए रेफरल अस्पताल के निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने भवन निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण एजेंसी अधिकारियों की मिलीभगत से निम्न स्तर की सामग्री का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने इस मामले में कई बार शिकायत की, लेकिन स्थानीय प्रशासन और चिकित्सा विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया।



