बाबा रामदेव जी मंदिर पर ध्वजा चढा कर पूजा अर्चना के बाद किया भंडारे का आयोजन
राजगढ़ (अलवर/ अनिल कुमार गुप्ता) कस्बे के सराय बाजार में पूनम फोटो स्टूडियो के सामने स्थित शिव मंदिर से बाबा रामदेव मंदिर के लिए ध्वज पदयात्रियों का दल श्रद्धालु मुन्ना साहु की अगुवाई में डीजे के भजनों के साथ सूरेर स्थित बाबा रामदेव मंदिर के मंदिर पर पहुंची।
जहां पर मंत्रोच्चारण के साथ बाबा रामदेव के मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई। इसके उपरांत बाबा की पूजा अर्चना कर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओ ने दाने,पूरी सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुन्ना साहु, राजेश कुमार, कमलेश कुमार, भागचंद, योगेश, राजेश कुमार साहू , दिनेश,लोकेश, विश्राम बैरवा सहित अनेक श्रद्धालु महिला पुरुष मौजूद थे।