पद यात्रियों का किया स्वागत,जगह-जगह पुष्प वर्षा :डीजे की धुन भजनों पर नाचते गाते निकले पदयात्री

Sep 2, 2025 - 13:56
 0
पद यात्रियों का किया स्वागत,जगह-जगह पुष्प वर्षा :डीजे की धुन भजनों पर नाचते गाते निकले पदयात्री

 लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन 

कस्बे के सीताराम जी मंदिर से बोडा वाले हनुमान मंदिर की पदयात्रा मंगलवार को रवाना हुई। कस्बे में पदयात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पदयात्रा समिति के सदस्यों ने बताया कि पदयात्रियों ने सीताराम जी मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की तथा भगवान हनुमान की झांकी सजाई। ध्वज पूजन किया गया। सुबह 9 बजे करीब पदयात्रा रवाना हुई।
इसमें शामिल पदयात्री डीजे की धुन भजनों पर नाचते गाते जा रहे थे। पदयात्रा पर केशव चौक पुरानी सब्जी मंडी समेत अन्य स्थानों पर पुष्प वर्षा की। इधर मालाखेड़ा रोड खंड मुख चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सामने भाजपा के जैकी खंडेलवाल द्वारा सभी पदयात्रियों का स्वागत करते हुए ठंडाई का आयोजन किया गया। पदयात्रियों के स्वागत के दौरान विशाल झालानी विजय तिवाडी मोनी हरियाणा जैकी खंडेलवाल अनिल बसवाल रोहित चौहान मनोज सैनी गोलू राम दीपक कोली आदि लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................