लक्ष्मणगढ़ में हर्षोल्लाहस से मनाया मीठी ईद का त्यौहार

Mar 21, 2026 - 19:38
 0
लक्ष्मणगढ़ में हर्षोल्लाहस से मनाया मीठी ईद का त्यौहार

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) मुस्लिम समुदाय के द्वारा उपखंड क्षेत्र में मीठी ईद का त्योहार पूर्ण हर्षोल्लास से मनाया गया।
कस्बे की ईद की नमाज जालूकी रोड स्थित मस्जिद में मौलाना उमर द्वारा अदा कराई गई। जहां कस्बे सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। क्षेत्र में अमन चैन एवं भाईचारे की कामना की ।बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। जरूरतमंद लोगों को खैरात बांटी गई। तहसील क्षेत्र के मौजपुर हरसाना से भी ईद की नमाज अदा करने के समाचार प्राप्त हुए हैं।स्थानीय पुलिस ने नवाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कायम की।

मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम है, ईद 
रमजान के 30 मुकम्मल रोजों के बाद मिलने वाला यह इनाम केवल जश्न का ही नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, मोहब्बत और जरूरतमंदों की मदद करने का भी दिन है। अकीदतमंदों ने फितरा और जकात (दान) देकर यह सुनिश्चित किया है कि समाज का हर तबका इस खुशी में शामिल हो । सुबह जब लोग एक-दूसरे के गले मिलें तो दूरियां मिटी और मोहब्बत का पैगाम हर घर तक पहुंचा। 
लक्ष्मणगढ़ की खूबसूरती गंगा जमुनी तहजीब....             
आज ईद उल फितर के मुबारक मौके पर ईद की नमाज के बाद सभी नवाजियों के लिए ब्राह्मण समाज के द्वारा फल फ्रूट और आदर्श कला मंडल के सभी सदस्यों के द्वारा ठंडे पानी की प्याऊ लगाई गई। जिसमें समुदाय के सदर छोटेलाल सहित  मुस्लिम समुदाय के बड़े बुजुर्गों का साफा बंधन कर सम्मान किया गया।  अवसर पर कस्बे के लोगों द्वारा ईद की बधाई दी गई। मौके पर राजगढ़ -लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक मांगेलाल मीना  ने ईद की नमाज के बाद  सदर छोटेलाल से गले मिल सभी गांव के बड़े बुजुर्गों और नवाजियों को ईद की बधाई दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................