अनुसूचित जाति कल्याण समिति का गठन, विधायक रमेश खींची बने सभापति

Apr 9, 2026 - 16:22
 0
अनुसूचित जाति कल्याण समिति का गठन, विधायक रमेश खींची बने सभापति

कठूमर (दिनेश लेखी) राजस्थान विधानसभा में  विधायक रमेश खींची को अनुसूचित जाति कल्याण समिति का सभापति (चेयरमैन) नियुक्त किया गया है। समिति में विभिन्न सदस्यों को शामिल करते हुए सामाजिक उत्थान एवं कल्याण के कार्यों को गति देने का निर्णय लिया गया।
समिति में विधायक बहादुर सिंह, कालूराम, चुनलीलाल सी.एल. प्रेमी बैरवा,  सोहन लाल नायक, आदू राम मेघवाल, राधेश्याम बैरवा, राम सहाय वर्मा (रेगर), लक्ष्मण राम, गीता बरवंड, अनीता जाटव एवं संजय कुमार को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
नवनियुक्त सभापति रमेश खींची ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति समाज के लोगों के कल्याण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करना रहेगा। उन्होंने सभी सदस्यों से मिलकर समाज के विकास हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
समिति के गठन पर समाज के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उम्मीद जताई कि यह समिति समाज के उत्थान एवं समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है