नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में आयोजित होंगे शिविर, समस्याओं का होगा समाधान

15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ‘‘शहर चलो अभियान-2025’’

Sep 3, 2025 - 13:02
 0
नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में आयोजित होंगे शिविर, समस्याओं का होगा समाधान
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार द्वारा आमजन की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक शहर चलो अभियान-2025 का आयोजन किया जायेगा। अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में शिविर आयोजित कर आमजन को लाभान्वित किया जाएगा।
आयुक्त नगर निगम श्रवण विश्नोई ने बताया कि अभियान के तहत वार्डों में आयोजित शिविरों में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट रिपेयर व नई लाइट लगाना, टूटे फेरोकवर व क्रॉस सही कराना संबंधी शिकायतों का समाधान किया जाएगा। शिविरों में ब्लैक स्पॉट सही करवाना, पेच वर्क, सार्वजनिक पार्कों की साफ-सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई व रिपेयर, सीवरेज कनेक्शन व रिपेयर, कार्यालय में पेटिंग पत्रावलियों का निस्तारण भी किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार के पट्टे (स्टेट ग्राण्ट, कच्ची बस्ती 69ए कृषि भूमि), भू-उपयोग परिवर्तन, खाचां भूमि, नामान्तकरण, भवन निर्माण मंजूरी, ट्रेड लाइसेंस, फायर एनओसी, स्ट्रीट वेण्डर रजि., उप-विभाजन एकीकरण संबंधी कार्य शिविरों में होंगे। लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु विवाह पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री स्व-निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन तथा एसबीएम 2.0 के अन्तर्गत घरेलू शौचालय निर्माण हेतु आवेदन किए जा सकेंगे। 
वार्डवार लगेंगे शिविर - उन्होंने बताया कि निगम द्वारा कैम्पों के लिए समस्याओं को चिन्हित करने एवं आवेदन प्राप्त करने के लिए वार्ड वार अभियान पूर्व तैयारी कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 4 सितम्बर को वार्ड संख्या 31, 32, 33, 34, 37, 38, 39 एवं 40 के लिए नगर निगम कार्यालय स्थित सभागार में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 6 सितम्बर को वार्ड संख्या 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19 तथा 20 के लिए लोहागढ स्टेडियम में, 8 को वार्ड संख्या 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30, 35 एवं 36 के लिए बिहारी जी मंदिर स्थित पार्किंग स्थल पर, 9 को वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10 के लिए पंचायत समिति सेवर में, 10 को वार्ड संख्या 41, 42, 43, 44, 45 एवं 46 के लिए जवाहर नगर स्थित सामुदायिक भवन में, 11 को वार्ड संख्या 47, 48, 49, 50, 51 तथा 52 के लिए एमएसजे कॉलेज में, 12 को वार्ड संख्या  53, 54, 55, 56 व 57 के लिए सामुदायिक भवन एसटीसी हाऊसिंग बोर्ड में एवं 13 सितम्बर को वार्ड संख्या 58, 59, 60, 61, 62, 63, 64 एवं वार्ड संख्या 65 के लिए रेलवे स्कूल स्टेशन के सामने शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने आमजन से अपील की है कि शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर शिविरों में समस्या संबंधी आवेदन करें और राज्य सरकार द्वारा किए जाने वाले कार्यों का लाभ उठाएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................