डाॅ. श्राॅफ चैरिटी आई हाॅस्पिटल ने बाल नेत्र रोगियों को चश्मा वितरण

Jan 20, 2026 - 11:12
 0
डाॅ. श्राॅफ चैरिटी आई हाॅस्पिटल ने बाल नेत्र रोगियों को चश्मा वितरण

कुम्हेर (विष्णु मित्तल) कस्बा स्थित सीडीपीओ कार्यालय पर डाॅ. श्राॅफ चैरिटी आई हाॅस्पिटल और समृद्व भारत अभियान के द्वारा नेत्र रोगियों को चश्मा वितरण कार्यक्रम कुम्हेर के सीडीपीओ महेंद्र अवस्थी वं सोनू सैनी के सानिध्य में हुआ। जिसमें  कुम्हेर ब्लॉक क्षेत्र के38 बाल नेत्र  रोगी लाभान्वित हुए। सभी बच्चों को निःशुल्क चश्मा बांटे गए। नेत्र रोगी चश्मा प्राप्ति पर खुश  नजर आए। समृद्व भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र एव मानव सेवा ही विश्व का सबसे बडा धर्म है,जो मानव सेवा करता है, वही देशभक्त एवं समाजसेवी है। संस्था के माध्यम से डीग में डॉ. श्राॅफ चैरिटी आई हाॅस्पिटल ,समृद्व भारत अभियान के द्वारा प्राथमिक नेत्र जांच केन्द्र संचालित है। जहां पर नेत्र रोगियों की आंख जांच होती है। जांच पर काला पानी,मोतियाबिंद आदि से पीड़ित नेत्र रोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन किया जाता है और उनके वृंदावन एव नई दिल्ली में डाॅ. श्राॅफ चैरिटी आई हाॅस्पिटल आपरेशन होते हैं।संस्था के प्रदेश प्रभारी पुनीत गुप्ता ने बताया कि 
डा श्राॅफ चैरिटी आई हाॅस्पिटल के बीएचआरसी वृन्दावन के सीनियर एडमिनीस्ट्रर चरन मैसी के सानिध्य मे  कुम्हेर में उनकी टीम द्धारा निःशुल्क नेत्र रोगी जांच कैम्प आयोजित हुआ, जिसमें 600 से अधिक बाल नेत्र रोगियों की आंख जांच हुई करीब 38 बच्चों को निःशुल्क चश्मा को चयन किया गया। सभी को चश्मा वितरण किए जा रहे हैं।इस मौके पर अनिल गर्ग, सीनियर ऐडमिनिस्ट्रेटर चरन मैसी, कॉर्डिनेटर श्याम सुन्दर जादौन,दृष्टि प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर मनोज, डीग विजन टेक्नीशियन सर्वेश्वरी सैनी, स्वास्थ्य सेवाकर्मी सोनू सैनी ,विष्णु मित्तल का पूरा सहयोग रहा। गुप्ता ने बताया कि नेत्र रोगियों के सर्वे और नेत्र जांच कार्य में रिंकी सैनी,सोनियां सेन, पिंकी फौजदार,पूजा कुमारी, मोनिका भावडा,बैजन्ती सैनी, प्रेमवती,मनफूल सैनी, अमित शर्मा,लक्ष्मी देवी, शीतल कुमारी आदि लगे हुए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है