एमओयू की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, राइजिंग राजस्थान में हुए एमओयू की नियमित मॉनिटरिंग कर धरातल पर लाएं- जिला कलक्टर

Sep 3, 2025 - 13:01
 0
एमओयू की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, राइजिंग राजस्थान में हुए एमओयू की नियमित मॉनिटरिंग कर धरातल पर लाएं- जिला कलक्टर

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत हुए एमओयू की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने राइजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। 
जिला कलक्टर ने कहा कि राइजिंग राजस्थान राज्य सरकार का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है एवं सभी एमओयू की नियमित मॉनिटरिंग करते हुये धरातल पर उतारने के दृढ़ प्रयास किया जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि किसी निवेशक की एमओयू संबंधी कोई भी प्रक्रिया किसी विभाग में लंबित हो तो उस विभाग से समन्वय कर अविलंब निराकरण करायें। जिन एमओयू की सभी प्रक्रियाएं पूर्ण हो गई हैं उनको धरातल पर लाने के लिए एमओयू धारक से निरंतर वार्ता करें। उन्होंने कहा कि किसी विभाग में कोई कार्य लंबित हो तो उसे विभाग को अविलंब अवगत करायें। उन्होंने सभी अधिकारियों को राइजिंग राजस्थान के तहत हुए विभिन्न एमओयू प्रोजेक्ट के लिए भूमि आवंटन प्रकरणों के लिए गहनता से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
प्रोजेक्टों का लिया फीडबैक
महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र सीएम गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत भरतपुर में जिला स्तरीय इन्वेस्टर मीट में कुल 221 सेक्टर में एमओयू किए गए हैं। वर्तमान में भरतपुर जिले के एमओयू 221 में से लगभग 66 एमओयू में कार्य पूर्ण, 24 का कार्य प्रारंभ हो चुका है, 23 लंबित हैं, 93 भूमि आवंटन हेतु प्रगतिरत हैं एवं इन एमओयू में लगभग 5 हजार करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। 
इस दौरान भरतपुर विकास प्राधिकरण सचिव नीलिमा तक्षक, एडीएम सिटी राहुल सैनी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत रामहेत मीणा, एसआरएम रीको नरेश वर्मा, एडी आयुर्वेद इंदु शर्मा, संयुक्त निदेशक पर्यटन संजय जौहरी, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र अधिकारी सूर्यकांत पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................