कारोई में निकली भव्य रामरेवाड़ी
गुरला:-(बद्रीलाल माली) नेशनल हाईवे 758 स्थित ज्योतिष नगरी कारोई में श्री चारभुजा नाथ बड़ा मंदिर कारोई ट्रस्ट व समस्त ग्रामवासियों द्वारा जलजुलनी एकादशी पर गांव में ठाकुर जी की ऐतिहासिक भव्य रामरेवाड़ी निकाली गयी।ट्रस्ट अध्यक्ष अवधेश सिंह राणावत ने बताया कि रामरेवाड़ी में घोड़ों का नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा। ठाकुर जी का गाजे बाजे के साथ 2 क्विंटल गुलाल व फूलों से पूरे गांव में भव्य जुलूस निकाला गया।
ट्रस्ट कोषाध्यक्ष चन्दन समदानी ने बताया कि जुलूस श्री चारभुजा नाथ बड़ा मंदिर से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य मार्ग से होता हुआ दूध तलाई पर पहुंचा। तलाई पर ठाकुर जी को स्नान कराकर परंपरागत तरीके से कथा आयोजन कर ठाकुर जी को घर घर नगर भ्रमण कराया गया। जलजुलनी एकादशी पर बड़ा मंदिर पर ठाकुर जी का मनमोहक श्रृंगार कर पूरे मंदिर को लाइट व फूलों के डेकोरेशन से दुल्हन की तरह सजाया गया। ठाकुर जी को लहरिया का बागा धरा कर आम्र पतियों व फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया।


