सहकार सदस्यता, शहर एवं गांव चलो अभियान की तैयारियां रखे माकूल-डीएम

Sep 4, 2025 - 13:54
 0
सहकार सदस्यता, शहर एवं गांव चलो अभियान की तैयारियां रखे माकूल-डीएम
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी केंद्र में वीसी के माध्यम जुड़कर जिला स्तरीय अधिकारी एवं उपखंड अधिकारियों के साथ ई गिरदावरी, फार्मर रजिस्ट्री शिविर, जन सुरक्षा सेचुरेशन अभियान, पीएम आवास योजना, गांव चलों अभियान, शहर चलों अभियान सहित अन्य बिन्दुओं को लेकर व्यापक रूप चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अंत्योदय की संकल्पना को साकार करने के लिए 
कहा कि 30 सितम्बर तक वित्तीय समावेशन एवं जन सुरक्षा सेचुरेशन अभियान के तहत संबन्धित विभाग सक्रियता से भाग लेकर सभी पात्र परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से लाभान्वित करें। उन्होंने महाप्रबंधक पीएनबी को निर्देश दिए कि आगामी शहर चलो अभियान एवं गांव चलो अभियान के अन्तर्गत सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के निष्क्रिय खातों की री-केवाईसी करायें। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं को शत-प्रतिशत लागू करने और सभी पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर में सभी पात्र लोगों तक पहुंचे और कोई भी व्यक्ति इन योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि ई-गिरदावरी एवं फार्मर रजिस्ट्री शिविरों में प्रगति लायें। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को जिले में भारी बारिश से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए विशेष गिरदावरी (आकलन) करवाकर प्रभावितों को जल्द राहत देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी उपखण्ड अधिकारी व तहसीलदार को वन विभाग के अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर वेटलैंड्स चिन्हित करने के निर्देश दिए। 
15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शहर चलो अभियान
जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार से शहरी निकायों में सफाई व्यवस्था सुधार, नई स्ट्रीट लाइट्स को लगाने, निराश्रित पशुओं को पकड़ने, शहरी निकायों के लंबित प्रकरणों के निस्तारण, सड़क मरम्मत जैसे जनोपयोगी कार्य सम्पादित करने के लिए जिले में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शहर चलो अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है, ताकि आमजन अधिक से अधिक संख्या में लाभान्वित हो। साथ ही, अभियान में लगने वाले मुख्य कैप से पहले तैयारी कैंप लगाकर आमजन से आवेदन प्राप्त किए जाएं। उन्होंने सभी नगर निकाय अधिकारियों को त्यौहार सीजन के दृष्टिगत नियमित साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, सुचारू स्ट्रीट लाइट्स, चौराहे, बाजारों की सजावट, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, चिकित्सा संस्थानो के रंगरोगन करने सहित समस्त उपखंड अधिकारियों को उनके क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के निर्देश दिए। 
18 सितंबर से गांव चलो अभियान
उन्होंने कहा कि जिले में 18 सितंबर से प्रत्येक पंचायत समिति की दो ग्राम पंचायतों में ग्राम चलो अभियान चलाया जाएगा, अभियान सप्ताह में तीन दिवस चलेगा। सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन, स्वास्थ्य शिविर, विद्यालय इत्यादि के मरम्मत कार्य, बीज मिनी किट वितरण आदि कार्य होंगे। जिले में 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सहकार सदस्यता अभियान भी संचालित किया जाएगा। अभियान के अन्तर्गत नये सहकारिता कानूनों की जानकारी देना, नवीन पैक्स के गठन हेतु प्रस्ताव एवं सदस्यता राशि प्राप्त करना, पीएम किसान योजना के लम्बित आवेदनों का निस्तारण करना, नवीन गोदामों के लिए भूमि चिन्हिकरण करने आदि कार्य किये जाएंगे।
जिला कलक्टर ने पंच गौरव कार्यक्रम को अद्यतन प्रगति, राइजिंगः राजस्थान एमओयू इन्वेस्टमेंट समिट के अंतर्गत प्राप्त हुए एमओयू को स्थिति तथा मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अतिवृष्टि से स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, सड़क मार्ग, पीएचसी, सरकारी भवनों अन्य स्थानों पर हुई हानि की रिपोर्ट तत्काल भिजवाएं। इस दौरान उन्होंने विद्यालय, आंगनबाड़ी और अस्पताल आदि भवनों की मरम्मत या नवीन निर्माण के प्रस्ताव अतिशीघ्र भिजवाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीएम स्वनिधि योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, लखपति दीदी योजना, पीएम कुसुम योजना से अधिक से अधिक पात्र लोगों को जोड़ें।
बैठक में सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह, निदेशक घना मानस सिंह, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, शहर राहुल सैनी,सहायक निदेशक लोकसेवाएं भारती भारद्वाज, एसीईओ विनय मित्र, उपखण्ड अधिकारी राजीव शर्मा, उच्चैन भारती गुप्ता सहित जिला एवं उपखण्ड स्तरीय वीसी के माध्यम से मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................