बकाया रुपए लेने पहुंचे व्यक्ति के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की, पूछताछ करने पहुंची पुलिस से भी उलझा मेडिकल संचालक

Oct 10, 2026 - 14:43
 0
बकाया रुपए लेने पहुंचे व्यक्ति के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की, पूछताछ करने पहुंची पुलिस से भी उलझा मेडिकल संचालक

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) रैणी कस्बे में बकाया राशि की वसूली करने पहुंचे एक व्यक्ति के साथ मारपीट और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर रैणी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • 34,600 रुपए का था बकाया मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलवर निवासी पवन कुमार मित्तल ने रैणी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कस्बे में संचालित एक मेडिकल स्टोर पर उनके 34,600 रुपए बकाया चल रहे थे। जब वे अपनी बकाया राशि लेने पहुंचे, तो मेडिकल स्टोर संचालक और उसके भाई ने रुपए देने के बजाय गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने पवन कुमार के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की।

  • पूछताछ करने पहुंची पुलिस से भी उलझा संचालक

घटना की शिकायत मिलने के बाद जब रैणी थाना पुलिस मौके पर जांच व पूछताछ के लिए मेडिकल स्टोर पहुंची, तो संचालक का पुलिस के साथ भी अड़ियल रवैया देखने को मिला। आरोपी संचालक पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा। पुलिस अधिकारियों व जवानों ने काफी देर तक उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार उलझता रहा। आखिरकार काफी देर की समझाइश और हंगामे के बाद पुलिस को खाली हाथ बैरंग लौटना पड़ा।

फिलहाल, रैणी पुलिस ने पीड़ित पवन कुमार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरी घटना की गहनता से जांच की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................