फ्लैगशिप योजनाओं एवं विभागीय कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग करें-जिला कलक्टर

Mar 23, 2026 - 19:46
 0
फ्लैगशिप योजनाओं एवं विभागीय कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग करें-जिला कलक्टर

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 23 मार्च। जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क, पेयजल, चिकित्सा, बिजली एवं शिक्षा सहित विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं विभागीय कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रभावी क्रियान्वयन से ही जिले की राज्य स्तरीय रैंकिंग में सुधार संभव है।
जिला कलक्टर ने नगर निगम सचिव को शहर के ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि बड़े नालों को चिन्हित कर उनकी नियमित साफ-सफाई एवं जीर्णाेद्धार के लिए शीघ्र निविदा प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने वर्षा ऋतु से पूर्व आगामी तीन महीनों में सभी मुख्य नालों की सफाई के लिए गूगल मैप आधारित कार्ययोजना तैयार कर सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के सत्यापन कार्य की समीक्षा के दौरान नगर निकाय क्षेत्रों में धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कलक्टर ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को टीम गठित कर विशेष अभियान चलाने तथा लाभार्थियों के परिजनों से लिखित सत्यापन रिपोर्ट लेने बात कही।
उन्होंने बीस सूत्री कार्यक्रम के लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। स्वावलम्बन पोर्टल पर दिव्यांग प्रमाण पत्र से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारियों को सभी आवेदनों का शीघ्र शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएमएचओ को एएनएम के साथ नियमित समीक्षा बैठक आयोजित कर आवश्यक दस्तावेजों का समय पर अपलोड सुनिश्चित करने तथा लाडो प्रोत्साहन योजना में प्रगति लाना सुनिश्चित करें।
जिला कलक्टर ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में फसल कटाई पूर्ण हो चुकी है, वहां लंबित कृषि विद्युत कनेक्शनों को प्राथमिकता से जारी किया जाए। वहीं हॉर्टिकल्चर अधिकारी को विभागीय योजनाओं में प्रगति लाने एवं पीएम कुसुम योजना के तहत कृषि में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए किसानों को अधिकाधिक प्रेरित करने की बात कही।
सीएम संपर्क पोर्टल पर लंबित एवं असंतुष्ट प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन प्रकरणों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गोदाम निर्माण हेतु भूमि आवंटन एवं प्रगति की भी समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों से फीडबैक लिया।
बैठक में सीईओ मृदुल सिंह, एडीएम प्रशासन घनश्याम शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट राहुल सैनी, बीडीए सचिव सुरेश नवल, राजीविका जिला प्रबंधक भारती भारद्वाज, उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता, पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता आरसी मीना, पीएचईडी अधिकारी नरेंद्र वर्मा, विद्युत अधीक्षण अभियंता रामहेत मीना, प्रशिक्षु आईएएस भानु शर्मा, नगर निगम सचिव प्रतापसिंह, सीएमएचओ डॉ. गौरव कपूर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................