ऐतिहासिक रहा तेज़ाजी व डोल यात्रा मेला, नगरपालिका अन्ता द्वारा किए गए नवप्रयासों को नगरजनो ने सराहा

रंगारंग सांस्कृतिक संध्या के साथ मेले का समापन

Sep 6, 2025 - 10:12
 0
ऐतिहासिक रहा तेज़ाजी व डोल यात्रा मेला, नगरपालिका अन्ता द्वारा किए गए नवप्रयासों को नगरजनो ने सराहा

अन्ता (शफीक मंसूरी) नगर पालिका अन्ता द्वारा आयोजित 5 दिवसीय तेज़ा दशमी व जलझूलनी एकादशी डोल मेले का सफल आयोजन शुक्रवार की रात आयोजित की गई रंगारंग सांस्कृतिक संध्या के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार रहे। पालिका अन्ता द्वारा किए गए नवप्रयासों से 5 दिवसीय मेला ऐतिहासिक बन गया, जिसकी नगरजनों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की है।
नगरपालिका अध्यक्ष रामेश्वर खण्डेलवाल ने बताया कि अन्ता नगर में मुख्य तौर से यही मेला भरता आ रहा है , इस बार नगरपालिका अन्ता की युवा प्रशासनिक टीम और भाजपा के युवा वार्ड पार्षदों के बेहतर तालमेल और संचालन से 5 दिवसीय मेला ऐतिहासिक बन गया है। मेले के दौरान  सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए थे , जिसके चलते किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति का सामना नहीं हुआ। दो दिवसीय तेज़ाजी महाराज का मेला तेज़ाजी प्रांगण में लगाया गया , वार्ड पार्षद विनोद मेघवाल तथा महावीर वैष्णव के आपसी संयोजन से मेला रंगमंच स्थल पर पहले दिन तेज़ाजी गायन और भजन संध्या व दूसरे दिन रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया , इस दौरान नगर के पत्रकारों का भी सम्मानित किया गया।

वहीं जलझूलनी एकादशी के दिन से श्री वीर बालाजी बमोरी प्रांगण में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय पार्षद व मेला अध्यक्ष महेंद्र सुमन, नन्दकिशोर नायक, श्री वीर बालाजी मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रहलाद चौधरी सहित बमोरी बालाजी मंदिर की समूची टीम ने मिलकर यहाँ मेले के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई , दुकानदारों व अन्य व्यवसायियों को सुविधा देकर बुलाया गया। पहली बार मेले में बड़े चकरी-झूले , बच्चों के मनोरंजन के विभिन्न साधनों के लगने से नगरजनों व ग्रामीणों द्वारा भरपूर आनंद उठाया। पांचों दिवस मंचों पर हुए कार्यक्रमों के दौरान शिक्षक-कवि ओम मेरौठा ने अपने जादुई सम्बोधन से नागरिकों को बाँधे रखा।
 रंगारंग सांस्कृतिक संध्या के साथ 5 दिवसीय मेले का समापन
श्री बमोरी बालाजी मंदिर प्रांगण में लगने वाले तीन दिवसीय मेले का समापन भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार के मुख्य आतिथ्य व नगरपालिका अध्यक्ष रामेश्वर खण्डेलवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम के दौरान भाजपा उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा अध्यक्ष अध्यक्षता रामेश्वर खंडेलवाल अध्यक्ष नगरपालिका अंता, विशिष्ट अतिथि जगदीश मीणा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा , रोहित नदवाना नगर अध्यक्ष अंता, राकेश जैन महामंत्री भाजपा बारां, ओम पारेता नगर अध्यक्ष भाजपा बारां,शमोरपाल सुमन प्रधान पंचायत समिति बारां, दिलीप शर्मा कचरी जिला उपाध्यक्ष बारां, दिलीप मीणा पूर्व मांगरोल अध्यक्ष ,रमाशंकर  वैष्णव, लक्ष्मण सिंह  हाडा, दिनेश सोनी, मोरध्वज मीणा, सतीश  नैनीवाल, चंद्रशेखर बोहरा ,पुष्पदयाल मीणा मंडल अध्यक्ष सीसवाली, जयेश गालव, प्रशांत विजय, कौशल गालव, शमनोज बाटला, लोकेश दाधीच, ओम बालाजी, हनुमंत सिंह हाडा, कृष्ण अवतार  मीणा, दुर्गा शंकर मीणा, भवर दिग्विजय सिंह, राजू  खत्री उपस्थिति रहेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................