वरिष्ठ कांग्रेस नेता जाकिर मंसूरी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया, बाबा पठान साहब दरगाह परिसर में हुआ समारोह
बारा (राजस्थान) वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अल्पसंख्यक समाज के प्रमुख नेता जाकिर मंसूरी का जन्मदिन सोमवार को बाबा पठान साहब दरगाह परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों ने केक काटकर, साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
पूर्व पार्षद अखलाक अंसारी ने बताया कि सुबह से ही जाकिर मंसूरी के निजी आवास पर शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। देर शाम बाबा पठान साहब दरगाह परिसर में आयोजित जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस नेताओं एवं समाज के लोगों ने भाग लिया।
समारोह में पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हाजी अमीन पठान, जिला कांग्रेस महासचिव हाजी अब्दुल गनी, मदरसा अंजुमन इस्लामिया के सदर मोहम्मद शाहिद 'मन्नू' पठान तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहीमकस्बा ने जाकिर मंसूरी की साफा बंधाई कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर हाजी लियाकत अली मेव, अशरफ देशवाली, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समाजजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष शाहिद कुंडी ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। वहीं जाकिर मंसूरी ने शानदार आयोजन के लिए हाजी अब्दुल गनी, शाहिद भाई , शाहिद कुंडी, गाजी मसूद एवं सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।


