नूरपुर में जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न, विभिन्न वर्गों में विजेताओं ने मारी बाजी

Apr 3, 2026 - 16:46
 0
नूरपुर में जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न, विभिन्न वर्गों में विजेताओं ने मारी बाजी

कठूमर (दिनेश लेखी) जिला टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन अलवर के तत्वाधान में शुक्रवार को नूरपुर में जिला स्तरीय बालक-बालिका टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की कुल 12 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष भावना चौधरी रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भगत सिंह क्रिकेट क्लब नूरपुर के अध्यक्ष भगवान सिंह चौधरी ने की।
इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अवनी दीप शर्मा (सचिव, जिला टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन अलवर), लोकेश चौधरी (वार्ड पंच), सरदार मीणा, श्याम सेन, तरुण भदोरिया (जिला मंत्री, राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ अलवर), विकास चौधरी, पुखराज परिहार (राष्ट्रीय कोच), लक्ष्मण सिंह चौधरी, सेठी सिंह चौधरी, गंगा यादव (अलवर), दिनेश डीलर, लक्ष्मण सिंह, भजनलाल एवं मनोहर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
आयोजन सचिव एवं राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह सिद्धू ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबले अत्यंत रोमांचक रहे। छात्रा अंडर-19 वर्ग के फाइनल में कांकरोली क्रिकेट क्लब ने मेजबान नूरपुर टीम को 26 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।
वहीं 17 वर्षीय छात्र वर्ग में नूरपुर क्लब विजेता रहा। सीनियर छात्र वर्ग में गंजपुर टीम ने बाजी मारी, जबकि 19 वर्षीय छात्र वर्ग में शहीद भगत सिंह क्लब नूरपुर विजेता बना।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने, अनुशासन बनाए रखने तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया। अंत में अतिथियों ने सफल आयोजन के लिए आयोजन सचिव देवेंद्र सिंह सिद्धू की सराहना करते हुए खेलों के विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................