दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की पुलिया पर हादसा: ट्रक ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को कुचला, 4 की मौत

Sep 6, 2025 - 13:01
Sep 6, 2025 - 13:34
 0
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की पुलिया पर हादसा: ट्रक ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को कुचला, 4 की मौत

सवाईमाधोपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, दो घायलों को लालसोट जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा शनिवार शाम 4 बजे घाटा नैनवाड़ी गांव में मोरेल नदी की पुलिया के पास हुआ था। सभी श्रद्धालु सवाईमाधोपुर के भेंडौली आश्रम से पैदल चिमनपुरा (लालसोट) आ रहे थे। हादसे के बाद ट्रक रेलिंग से टकराकर रुक गया। ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद ट्रक रेलिंग से टकराकर रुक गया। ड्राइवर मौके से फरार हो गया।इस दौरान बौंली की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

हादसे की सूचना पर लालसोट विधायक रामविलास मीणा, लालसोट एसडीएम विजेंद्र मीणा, लालसोट, मित्रपुरा और बौंली थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।

घायल संगीता ने बताया- हम 12 लोग दौसा के मंडावरी स्थित बीजासण माता खुर्रा गांव में धोक देकर वापस ट्रैक्टर-ट्रॉली से चिमनपुरा लौट रहे थे। घाटा नैनवाड़ी गांव में मोरेल नदी की पुलिया के पास ट्रैक्टर से उतर गए थे। इसके बाद हम सभी गांव लौट रहे थे।

  • हादसे में इनकी हुई मौत

मरने वालों में चारों महिलाएं हैं। इसमें लाली देवी (45) पत्नी रामभजन मीणा, उसकी बेटी चायना मीणा (20) निवासी विजयपुरा पंचायत समिति झबड़ा (दौसा), उगन्ती (30) पत्नी मोहर सिंह मीणा निवासी चमनपुरा (लालसोट), ढोली देवी (35) पत्नी ताराचंद मीणा निवासी चमनपुरा (लालसोट) की मौत हुई है।

  • ये हुए घायल

 वहीं संगीता (15) निवासी विजयपुरा और मंजू (15) निवासी चिमनपुरा घायल है। मंजू को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................