शहर चलो अभियान का शुभारम्भ 15 से , नगर पालिका वैर जारी है तैयारी शिविर

पालिका चेयरमेन महावर एवं ईओ गर्ग ने किया तैयारी शिविर का निरीक्षण

Sep 9, 2025 - 13:35
 0
शहर चलो अभियान का शुभारम्भ 15 से , नगर पालिका वैर जारी है तैयारी शिविर

हलैना (विष्णु मित्तल) राजस्थान सरकार स्वायत्त शासन विभाग के द्वारा प्रदेश व्यापी शहर चलो अभियान-2025 का शुभारम्भ 15 सितम्बर से 2 अक्टूम्बर तक चलेगा,जिसकर तैयारियों के लिए राज्य की प्रत्येक नगर पालिका में एक से 14 सितम्बर तक तैयारी शिविर जारी है,जिसके तहत नगर पालिका वैर में ये शिविर आयोजित है और मुख्य अभियान का श्री गणेश 15 सितम्बर को वैर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बहादुर सिंह कोली,पालिका चेयरमेन विष्णु महावर,ईओ जितेन्द्र गर्ग करेंगे। पालिका चेयरमेन महावर एवं ईओ गर्ग ने 9 सितम्बर को पालिका क्षेत्र में चल रहे तैयारी शिविर का निरीक्षण किया और 15 से शुरू होने जा रहे शहर चलो अभियान की सफलता के लिए पालिका के उप चेयरमेन,समस्त पार्षद,अधिकारी,कर्मचारी एवं पालिका क्षेत्र के समस्त जनता से अपील की साथ ही निजी व सार्वजनिक कार्य कराने तथा समास्या एवं प्रकरणों का समाधान कराने का आग्रह किया। पालिका चेयरमेन विष्णु महावर एवं ईओ जितेन्द्र गर्ग ने बताया कि राज्य सरकार एवं स्वायत्त शासन विभाग के द्वारा शहर चलो अभियान-2025 का 15 सितम्बर से 2 अक्टूम्बर तक आयोजित किए जा रहे है,जिसकी सफलता के लिए 1 से 14 सितम्बर तक तैयारी शिविर जारी है, जिसमें शहर की स्वच्छता, स्वास्थ्य, रोशनी, पट्टे नाम हस्तानान्तरण, भवन मानचित्र, सडक मरम्मत, पेच वर्क के प्रस्ताव,पार्क, सामुदायिक केन्द्र, रैन-बसेरा, सार्वजनिक स्थल के रखरखाव,जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन आदि कार्य होंगे, और शहर के प्रमुख चौराहों, डिवाइडरों आदि का रखरखाव एवं सौन्दर्यकरण आदि कार्य किए जाऐंगे। तैयारी शिविरों में पवन,राजेन्द्र,राजेश आदि का सहयोग जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................