तहसील को विद्यालय परिसर में शिफ्ट करने के विरोध में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) कस्बे के मध्य किले के विद्यालय क्षेत्र में बने अटल सेवा केंद्र पर तहसील कार्यालय को अस्थाई रूप से शिफ्ट किए जाने के विरोध में कस्बे के गणमान्य लोगो ने एवं विद्यालय के एस एमसी सदस्यों ने आज मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया ।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिफ्ट कर दिये गये तहसील कार्यालय को लेकर सभी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के हित को मध्य नजर रखते हुए विरोध व्यक्त किया। इससे अभिभावक नाखुश हैं। स्थानीय तहसीलदार के इस निर्णय को वापस लेने की मांग उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि विद्यालय गेट से बाहर पूर्व में चले महाविद्यालय भवन में वर्तमान में महात्मा गांधी विद्यालय के छात्रों को अस्थाई रूप से अटल सेवा केंद्र में स्विफ्ट कर पूर्व में संचालित महाविद्यालन मे तहसील कार्यालय को शिफ्ट कर दिया जावे। सभा में विद्यालय प्रिंसिपल धनमत खान ने कहा कि इससे विद्यालय में अध्यनरत छात्र छात्राओं पर भी विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा। इधर अस्थाई रूप से तहसील कार्यालय का कार्य भी संपादित होता रहेगा।
इधर नोटरी स्टांप विक्रेता अर्जी नवीस आदि भी तहसील कार्यालय को अटल सेवा केंद्र पर संचालित होने से अपनी नाराजगी जाहिर की है। आज भी यह सभी पुराने तहसील भवन में ही अपना कार्य कर रहे हैं। इससे तहसील में आने वाले वादी फरियादियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि तहसीलदार के बयान अनुसार किले की इस संपत्ति को नजूल संपत्ति बताया गया है। जबकि इस संपत्ति पर लोगों को पट्टे जारी कर तहसीलदार द्वारा रजिस्टर्ड भी कर दिए गए हैं। जबकि कस्बे के लोगों ने बताया कि किले की जमीन विद्यालय के अधीन है। इस पर पट्टे जारी करना अवैधानिक है।
बैठक एवं ज्ञापन के दौरान पूर्व सरपंच बच्चू तिवाड़ी हेमंत खारवाल जितेंद्र शर्मा सुभाष तिवाड़ी गिर्राज सोलंकी गंगा लहरी प्रजापत विक्रम सिंह नरूका मीना गुप्ता मास्टर हजारीलाल हाडू एडवोकेट घनश्याम चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।