राजकीय महाविद्यालय खैरथल में अर्थशास्त्र की प्रायोगिक परीक्षा
खैरथल (हीरालाल भूरानी) राजकीय महाविद्यालय खैरथल में 05.03.2026 को बी.ए. प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर) एवं 06.03.2026 को बी.ए. द्वितीय वर्ष (तृतीय सेमेस्टर) एवं तृतीय वर्ष (पंचम सेमेस्टर) की अर्थशास्त्र की प्रायोगिक परीक्षा करवाई जाएगी। संकाय सदस्य साक्षी जैन ने बताया कि राजऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय की बी.ए. के विद्यार्थियों के अर्थशास्त्र विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन महाविद्यालय में किया जा रहा है, इस प्रैक्टिकल परीक्षा में सभी विद्यार्थियों को अपना परीक्षा प्रवेश पत्र, कॉलेज आई कार्ड तथा प्रैक्टिकल फाइल लेकर उपस्थित होना है। प्रैक्टिकल परीक्षा का पुनः आयोजन नहीं होगा अतः सभी विद्यार्थी प्रातः 9 बजे महाविद्यालय में उपस्थित होवें। अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थी अपने परिणाम के लिए स्वयं उत्तरदायी होंगे।