खैरथल से रोडवेज बस सेवाएं बंद, आमजन हो रहा परेशान; भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सौंपेंगी ज्ञापन

May 24, 2026 - 13:06
 0
खैरथल से रोडवेज बस सेवाएं बंद, आमजन हो रहा परेशान; भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सौंपेंगी ज्ञापन

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  जिला मुख्यालय खैरथल से राजस्थान रोडवेज बसों का संचालन बंद होना क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सोमवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर रोडवेज बस सेवाएं पुनः शुरू करने की मांग की जाएगी।

पार्टी पदाधिकारी मदन लाल ने बताया कि पूर्व में खैरथल से हरसोली, मुंडावर, किशनगढ़ बास, बहरोड़ और कोटपूतली सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए राजस्थान रोडवेज की बसें नियमित रूप से संचालित होती थीं, लेकिन जिला बनने के बाद खैरथल बहरोड़ मार्ग को छोड़कर अधिकांश बस सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि खैरथल तहसील कृषि उत्पादन में अग्रणी क्षेत्र है तथा यहां ए श्रेणी की अनाज मंडी और प्याज मंडी स्थित है। दिल्ली-जयपुर रेलमार्ग से जुड़ा होने के कारण आसपास की करीब आधा दर्जन तहसीलों के लोग प्रतिदिन खैरथल आते-जाते हैं, लेकिन रोडवेज बसों की सुविधा नहीं होने से यात्रियों को मजबूरी में निजी एवं अवैध वाहनों में सफर करना पड़ रहा है।

 पत्र में उल्लेख किया गया कि पूर्व में बानसूर वाया ततारपुर चौराहा से कोटपूतली डिपो की बसें प्रत्येक आधे घंटे में संचालित होती थीं, जो वर्तमान में पूरी तरह बंद है। इसी प्रकार खैरथल-किशनगढ़ मार्ग पर तिजारा डिपो की शटल बस सेवा भी बंद कर दी गई है। पार्टी नेताओं ने कहा कि यदि शीघ्र ही रोडवेज बसों का संचालन पुनः शुरू नहीं किया गया तो आमजन का आंदोलन और तेज किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................