राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम अलवर शहर कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न: प्रवीण जैन बने अध्यक्ष
अलवर (भारत कुमार शर्मा) राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम अलवर शहर कार्यकारिणी का चुनाव दिनांक 13.09.25 को राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय बसंत विहार में संरक्षक राजेंद्र प्रसाद शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री ने बताया कि कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ जिसमें प्रवीण जैन को अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा मंत्री विनोद तिवारी कोषाध्यक्ष चुने गए कार्यकारिणी के अन्य पदों पर करण उपाध्याय सभा अध्यक्ष हर्षिता गंगावत कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश कुमारी उपसभा अध्यक्ष छोटेलाल गुप्ता और अमित गुप्ता उपाध्यक्ष सुमन लता महिला मंत्री सुमित्रा कौशिक महिला उपाध्यक्ष सुमन कुमारी महिला संगठन मंत्री नितिन मिश्रा प्रवक्ता और भरत शर्मा संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कार्यकारिणी के साथ-साथ 12 जिला महासमिति सदस्य और तीन प्रदेश महासमिति सदस्यों का भी चुनाव किया गया इस अवसर पर रमेश मीणा नवीन कुमार शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा जिला मंत्री जितेंद्र यादव सहायक निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे