ग्रामीण सेवा शिविर 17 सितम्बर से शुरू, शिविरों में प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक होगा समस्याओं का मौके पर निराकरण
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्व विभाग राजस्थान सरकार जयपुर द्वारा ग्रामीण सेवा शिविर 17 सितम्बर से 7 नवम्बर तक आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। अभियान जिले की समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित किया जाना है। इस संबंध में विभिन्न उपखण्ड अधिकारियों से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार जिले में 17 सितम्बर से 7 नवम्बर तक ग्रामीण सेवा शिविर आयोजन हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। संबंधित पीठासीन अधिकारियों द्वारा प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे के मध्य कैम्पों का संचालन किया जायेगा।
जिला कलक्टर कमर चैधरी ने बताया कि अभियान के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाले शिविर 17, 18, 19 एवं 20 सितम्बर को प्रत्येक दिवस 2 ग्राम पंचायतों में आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि शेष अभियान के शिविर यथावत सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार, शुक्रवार एवं शनिवार को प्रत्येक दिवस 2 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजन किया जायेगा।
इन ग्राम पंचयतों में होंगे शिविर आयोजित
उन्होंने बताया कि 17 सितम्बर को उपखण्ड भरतपुर की ग्राम पंचायत बिलौठी एवं धौरमुई के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर, नदबई की अखैगढ एवं कटारा में, भुसावर की अलीपुर एवं बबेखर में, वैर की रायपुर एवं लखनपुर में, बयाना की खेडली गडासिया एवं बरखेडा में, रूपवास की दाहिनागांव एवं महलपुर काछी में राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर तथा उच्चैन उपखण्ड की ग्राम पंचायत कुरका के राउमावि कुरका एवं ग्राम पंचायत मुढेरा के राउमावि मुढेरा पर शिविर आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 18 सितम्बर को उपखण्ड भरतपुर की ग्राम पंचायत महुआ व बांसीखुर्द के राजीव गांधी सेवा केन्द्र, नदबई की नयावास व बरौलीछार में, भुसावर की छौंकरवाड़ा कला एवं सलेमपुर खुर्द में, वैर की सरसैना व पाली के, बयाना की गुर्दा नदी एवं खोहरा में, रूपवास की निभेरा एवं बरिघा में, उच्चैन उपखण्ड की ग्राम पंचायत अंधियारी एवं सहना के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि 19 सितम्बर को उपखण्ड भरतपुर की ग्राम पंचायत मौरोलीकलां व हथैनी में, नदबई की बहरामदा एवं ऐंचेरा में, भुसावर की भैसीना एवं नेवाडा में, वैर की जहानपुर व भूतौली में, बयाना की फरसों एवं बीरमपुरा में, रूपवास की मडोली एवं खानुआ में एवं उच्चैन उपखण्ड की ग्राम पंचायत नगला बीजा एवं नगला तेरहियां माफी के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार 20 सितम्बर को उपखण्ड भरतपुर की ग्राम पंचायत चिकसाना व ऊंदरा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर, नदबई की करीली व रौनीजा में, भुसावर की नारोली एवं पथैना में, वैर की आमोली व मोलोनी में, बयाना की लहचोरा कला एवं मिलकपुर में, रूपवास की माडापुरा व औडेलगद्दी में तथा उच्चैन की ग्राम पंचायत फतेहपुर एवं खैररा के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर शिविर आयोजित किये जायेंगे।


