शहरी सेवा शिविरों का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में शहरी सेवा शिविर 17 सितम्बर से आरम्भ किया जा रहा है। उक्त शिविर के अन्तर्गत आवेदनों का निस्तारण ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाना है। शिविर में दी जा रही छूटों का लाभ ऑनलाइन पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों पर दिया जाना सम्भव है।
बीडीए सचिव नीलिमा तक्षक ने बताया कि प्राधिकरण कार्यालय में पूर्व में लम्बित पट्टे की पत्रावलियों का निस्तारण उक्त शिविर में किया जाना है। उन्होंने बताया कि जिन आवेदकों के पट्टे हेतु आवेदन प्राधिकरण कार्यालय में लम्बित है, वे शिविर में उपस्थित होकर या ई-मित्रा के माध्यम से पुनः लीज डीड पोर्टल पर पट्टे हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करें जिससे शिविर के अन्तर्गत छूटो के साथ आवेदनों का निस्तारण कर लाभान्वित किया जा सके।