ह रक्षा स्वयंसेवक नामांकन: अंतरिम चयनित एवं आरक्षित अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण 25 मई से, सूची वेबसाइट पर जारी
भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, भरतपुर द्वारा गृह रक्षा स्वयंसेवकों के 166 पदों पर की जा रही नवीन नामांकन प्रक्रिया के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण चरण की शुरुआत होने जा रही है। नामांकन प्रक्रिया के तहत अंतरिम रूप से चयनित (चयन सूची) और आरक्षित (वेटिंग सूची) अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। यह मेडिकल परीक्षण 25 मई से 29 मई 2026 तक आरबीएम (RBM) राजकीय चिकित्सालय, भरतपुर में मेडिकल बोर्ड द्वारा आयोजित किया जाएगा। संबंधित अभ्यर्थियों की सूची विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
तिथि और क्रमानुसार होगा स्वास्थ्य परीक्षण (प्रातः 8:00 बजे से):
कमाण्डेन्ट गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, हरवीर परिहार ने बताया कि सभी चयनित एवं आरक्षित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि के अनुसार प्रातः 8 बजे आरबीएम चिकित्सालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है:
-
25 मई: सभी चयनित एवं आरक्षित महिला अभ्यर्थी (सूची के अनुसार)।
-
26 मई: पुरुष चयनित एवं आरक्षित अभ्यर्थी (सूची की क्रम संख्या 19 से 73 तक)।
-
27 मई: पुरुष चयनित एवं आरक्षित अभ्यर्थी (सूची की क्रम संख्या 74 से 137 तक)।
-
29 मई: पुरुष चयनित सूची की क्रम संख्या 138 से 166 तक एवं वेटिंग (आरक्षित) सूची के सभी पुरुष अभ्यर्थी।
ये दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए आते समय अपने साथ नामांकन आवेदन के समय की 6 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड मूल रूप से साथ लाने होंगे। कमाण्डेन्ट ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि पर मेडिकल परीक्षण हेतु उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को अनुपस्थित (Absent) माना जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं संबंधित अभ्यर्थी की होगी।
हेल्पलाइन नंबर और अन्य दिशा-निर्देश
मेडिकल परीक्षण के संबंध में अधिक जानकारी या किसी भी पूछताछ के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के संबंधित अधिकारियों और कार्मिकों से उनके मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
-
रामकुमार (सहायक लेखाधिकारी द्वितीय) – 9828707130
-
मुख्य आरक्षी – 8952906415
-
आरक्षी दिलबाग – 9079366169
-
आरक्षी दिनेशकुमार मीना – 9079366169
विशेष नोट: मेडिकल परीक्षण हेतु भरतपुर आने-जाने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा या दैनिक भत्ता (TA/DA) देय नहीं होगा। साथ ही, मेडिकल परीक्षण का निर्धारित शुल्क संबंधित अभ्यर्थी को स्वयं वहन करना होगा।


